जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम संबंधी अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। 7 सितंबर को अल्मोड़ा जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के साथ आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
जिला प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय विद्यार्थियों एवं बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया है। आदेश के तहत 7 सितंबर को सभी संबंधित शैक्षणिक संस्थान और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
प्रशासन ने लोगों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।