Sun. Aug 30th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा, 30 अगस्त मौसम विभाग द्वारा जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद अल्मोड़ा जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। 31 अगस्त को जिले के कक्षा 1 से 12  सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे।
भारी बारिश के चलते संभावित भूस्खलन, सड़क अवरुद्ध होने तथा अन्य आपदा संबंधी परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया है। जिला प्रशासन ने अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन से मौसम की स्थिति को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।
प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को भी क्षेत्र में मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।