जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा सोमेश्वर भारी बारिश के बीच सोमेश्वर तहसील और हवालबाग ब्लॉक के वडयूड़ा गांव में एक मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में मलबे के नीचे दबने से मां, बेटी और बेटे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रेमा देवी, उनकी पुत्री कल्पना और पुत्र मनीष के रूप में हुई है।
मकान गिरने की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। राहत एवं बचाव टीमों ने मलबे से शवों को बाहर निकाल लिया है। जिला आपदा प्रबंधन टीम के अनुसार, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। हादसे की सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य की निगरानी कर रही है। प्रशासन द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।