जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा, के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस का स्कूल, कॉलेज,नगर,ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद जनजागरुकता अभियान चल रहा है।

आज दिनांक 21.10.2024 को थाना द्वाराहाट के बग्वालीपोखर चौकी प्रभारी उ0नि0 हरविन्दर सिंह ने सरस्वती शिशु मंदिर, बग्वालीपोखर में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को महिला/बाल सम्बन्धी अपराधों व उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी, गुड टच, बेड टच, साइबर अपराधों से बचाव, डायल-112, साइबर हेल्पलाइन-1930, नशा उन्मूलन और उत्तराखण्ड पुलिस एप आदि के बारे में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त सीएम हेल्पलाईन नंबर 1905, चाईल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098 एवं महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, डायल 112 आदि के बारे में जानकारी दी गई।
