Sat. Oct 24th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड ताकुला में आयोजित शिविर में 236 लाभार्थियों को विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में कुल 307 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर जनसामान्य को संचालित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई।

शिविर में स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष रखीं। कुल 121 शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 104 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 84 आवेदन पत्र भी प्राप्त हुए।

विभागीय स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों तथा आवेदन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की सुविधा मिली।

शिविर में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, परियोजना निदेशक केएन तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।