Mon. Sep 7th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, अल्मोड़ा में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के माध्यम से अनुसेवक पद पर कार्यरत चंदन सिंह लटवाल इन दिनों गंभीर स्वास्थ्य संकट से जूझ रहे हैं। बीते दिनों अचानक ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई, जिसके चलते उन्हें तत्काल हल्द्वानी स्थित साई अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है और उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ऑपरेशन किया जा रहा है।
चंदन सिंह लटवाल की आर्थिक स्थिति सामान्य होने के कारण महंगे उपचार का खर्च उठाना परिवार के लिए चुनौती बन गया है। ऐसे में उनके उपचार में सहयोग के लिए परिजनों एवं परिचितों की ओर से आमजन से आर्थिक सहायता की अपील की गई है। छोटी-बड़ी किसी भी राशि के सहयोग से चंदन सिंह लटवाल के उपचार में मदद मिल सकती है।
जो भी व्यक्ति चंदन सिंह लटवाल के उपचार के लिए आर्थिक सहयोग करना चाहते हैं, वे सीधे उनकी पत्नी मंजू लटवाल के बैंक खाते में सहायता राशि जमा कर सकते हैं।
आर्थिक सहायता के लिए बैंक विवरण:
खाताधारक का नाम: मंजू लटवाल
(पत्नी श्री चंदन सिंह लटवाल)
बैंक का नाम: केनरा बैंक
खाता संख्या: 87212210009032
IFSC कोड: CNRB0002324
परिजनों ने लोगों से अपील की है कि इस कठिन समय में अपनी सामर्थ्य के अनुसार आर्थिक सहयोग कर चंदन सिंह लटवाल के उपचार में मदद करें। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए सभी से प्रार्थना करने की अपील की गई है।