Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

जनतानामा न्यूज़ हल्द्वानी: सोशल मीडिया पर तमंचे का प्रदर्शन करना एक युवक को भारी पड़ गया। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से एक तमंचा मय 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। मामला रामनगर थाने का है।


पुलिस इनदिनों सोशल मीडिया पर भी नजर रखे हुए है। इसी क्रम में रामनगर थाना पुलिस ने युवक विक्रम सिंह नेगी उर्फ भड्डू पुत्र इन्द्र सिंह नेगी, निवासी हिम्मतपुर ठोडियाल, रामनगर जिला नैनीताल को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 01 तमंचा और 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। उसने तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर अपनी फोटो का प्रदर्शन किया। इसी आधार पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक तारा सिंह राणा, हेड कांस्टेबल अनिल चौधरी व कांस्टेबल विपिन शर्मा शामिल रहे।