जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोडा राष्ट्रीय दृष्टि हीन संघ अल्मोड़ा की एक बैठक सम्पन्न हुई बैठक मे अन्तर्राष्ट्रीय सफेद छड़ी सुरक्षा दिवस के कार्यक्रम की समिक्षा हुई इस सम्बन्ध मे जानकारी देते हुवे संयोजक चन्द्रमणी भट्ट ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रान्तीय महा सचिव पीताम्बर सिहं चौहान एवंम विशिष्ट अतिथि खेमसिह रावत जी शामिल हुवे , मुख्य अतिथि द्वारा दीप कार्यक्रम में दिव्यांग नेहा आगरी श्याम सुंदर ने स्वागत गीत प्रस्तुत किये तथा दिव्यांग दिवान सिहं द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये शाखा के अध्यक्ष बी एस राणा तथा महेन्द्र सिहं अधिकारी ने मुख्य अतिथि एव विशिष्ट अतिथि का माला पहनाकर स्वागत किया इस कार्यक्रम में देहरादून से प्रान्तीय कार्य कारिणी के उपाध्यक्ष आशीष नेगी आशीष थपलियाल महिला उपाध्यक्ष सुश्री मंजु रावत सचिव बलबीर सिहं रावत युवा सचिव जय बीर सिहं राणा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिनारायण जितेन्द्र डिमरी सभी दिव्यांग ओर कार्यालय सहायक कुलदीप जी का कुमाऊँ क्षेत्र के विभिन्न जनपदों से आये श्री जमशेद सिह चौहान योगेश उपाध्यक्ष उमेश भट्ट अफराज अहमद दिनेश मठ पाल नवीन काण्डपाल ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का डा जे सी दुर्गा पाल एव हेम चन्द्र जोशी अध्यक्ष डे केयर ने साल ओढाकर स्वागत किया श्री पीताम्बर सिहं चौहान ने संगठन की स्थापना और राष्ट्रीय दृष्टि हीन संगठन के आन्दोलनात्मक इतिहास पर प्रकाश डाला डाला। सफेद छड़ी सुरक्षा दिवस पर गोष्ठी का सुभारम्भ करते हुए सफेद छड़ी सर्वप्रथम द्वतीय विश्व युद्ध के घायल दिव्यांगो की सहायता के लिए किया गया। उन्होंने कहा कि सफेद छड़ी और एक दुसरे के पूरक है। डा जे सी दुर्गा पाल ने कहा की दिव्यगो के प्रयोग के लिए विभिन्न प्रकार की छड़िया प्रयोग में लाई जा रही है। गोष्ठी से पहले अल्मोड़ा में संगठन हेतु बी एस राणा को संयोजन तथा जमशेद सिहं चौहान तथा स्वाति तिवारी को सदस्य नामित किया । बैठक में कु अन्जु बिष्ट को शिक्षा विभाग में अध्यापक के पद नियुक्ति पर उनका सम्मान किया समारोह में 40 सफेद छड़िया वितरण की गयी समारोह में मनोज सनवाल प्रताप सिंह सत्याल एम सी काण्ड पाल देवन्दर् फर्तयाल उदय किरोला दिवान सिहं आनन्द सिहं बगडवाल शिवदत्त पाण्डेय सहित विभिन्न स्थानों से दिव्यांग उपस्थित थे बैठक का संचालन चन्द्र मणी भट्ट ने किया।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन मे दिब्यांगो के कल्याण के लिये , चलाये जा रहे विविध कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई दिब्यागों के पद भरने हेतु सरकार से अनुरोध किया गया ।
