Thu. Nov 12th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्डअल्मोड़ा जिले के धौलछीना थाना क्षेत्र के हरड़ा इलाके में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को रातभर नहीं मिल सकी। सुबह जब लोगों को हादसे का पता चला तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया।स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और SDRF को भी रेस्क्यू के लिए सूचित किया गया। इसके बाद SDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों एवं पुलिस के सहयोग से खाई में राहत एवं बचाव अभियान चलाया।
काफी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन से तीनों व्यक्तियों के शव बरामद किए गए। रेस्क्यू टीम ने शवों को बाहर निकालकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान
पुलिस के अनुसार हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान हयात सिंह (36 वर्ष) पुत्र शेर सिंह, निवासी ग्राम न्योली, तहसील एवं जिला अल्मोड़ा; बसंती देवी (40 वर्ष) पत्नी हिम्मत सिंह, निवासी ग्राम हरड़ा, तहसील एवं जिला अल्मोड़ा; तथा बीना देवी (19 वर्ष) पुत्री हिम्मत सिंह, निवासी जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।