जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
आज दिनांक 25.10.2024 को बग्वाली पोखर थाना द्वाराहाट क्षेत्र में आगामी दीपावली पर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु तथा बग्वालीपोखर मे दिनांक 03/11/2024 से लगने वाले 03 दिवसीय बगवाई कौतिक मेला को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु तहसीलदार द्वाराहाट कितीक्षा जोशी ,थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार व उप निरीक्षक श्री हरविंदर कुमार द्वारा बग्वाली पोखर के व्यापार मंडल अध्यक्ष व सदस्यों, क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों व बगवाई मेला समिति के पदाधिकारी व सदस्यों के साथ मीटिंग की गई एवं दीपावाली पर्व तथा बगवाई मेले को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु शांति व्यवस्था व कानून व्यवस्था बनाए रखने के की अपील की गई।
