Mon. Apr 20th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अपने मां से बिछड़कर कासगंज उत्तर प्रदेश से गुमशुदा 8 वर्षीय बच्ची को अल्मोड़ा पुलिस की ऑपरेशन स्माइल टीम ने मिलाया

अल्मोड़ा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा,  के निर्देशन में जनपद की ऑपरेशन स्माइल टीम  गुमशुदाओं को उनके परिजनों से मिलाने के लिये लगातार प्रयासरत है।


 एक माह पूर्व सीडब्लूसी चंपावत द्वारा एक 8 वर्षीय बालिका के परिजन नही मिलने पर उसको शिशु सदन बख अल्मोड़ा में दाखिल किया गया था।

  सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में अल्मोड़ा पुलिस की ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा बच्ची को उसके परिजनों से मिलाने के लिये जानकारी जुटाना प्रारंम्भ किया, बच्ची को विश्वास में लेकर उसके घर के बारे में पूछा गया तो बच्ची ने अपना घर कासगंज सोरो सावर गेट बताया, जिस पर ऑपरेशन स्माइल टीम प्रभारी द्वारा थाना सोरों में सम्पर्क कर बच्ची की फोटो भेजकर तस्दीक कराया तो बच्ची के परिजनों ने फोटो को पहचान लिया।

    आज दिनांक 25/10/2024 को बच्ची की मां और परिजन अल्मोड़ा आये,बच्ची ने उनकों पहचान लिया,तत्पश्चात आवश्यक कार्यवाही कर बच्ची को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया। बच्ची को सकुशल पाकर मां के उदास चेहरे पर खुशी लौट आयी।

उन्होने अल्मोड़ा पुलिस टीम के इस पुनीत कार्य की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।