Tue. Sep 8th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखंड

धौलछीना अल्मोड़ा ब्लॉक मुख्यालय धौलछीना में मंगलवार को NMOPS भैंसियाछाना की भौतिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजकीय शिक्षक संघ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष डॉ. रविशंकर गुसाईं ने की, जबकि संचालन रमेश महरा ने किया। बैठक में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। निर्वाचन अधिकारी के रूप में NMOPS के मंडलीय आय-व्यय निरीक्षक मोहन सिंह बिष्ट उपस्थित रहे।
बैठक में NMOPS भैंसियाछाना ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। चंदन भट्ट को ब्लॉक अध्यक्ष, गोकुल दुर्गापाल को ब्लॉक मंत्री, उमेश लोहनी को कोषाध्यक्ष और रमेश महरा को संयोजक चुना गया। हरीश पाण्डेय व राजेश पाण्डेय को उपाध्यक्ष, किरन पाटनी को महिला उपाध्यक्ष, हेमा पाण्डेय को महिला संगठन मंत्री तथा प्रकाश कुमार को पुरुष संगठन मंत्री बनाया गया।
इसके अलावा ललित मोहन लोहनी को प्रचार-प्रसार मंत्री, महताब अंसारी को मीडिया प्रभारी, विशन महरा को आय-व्यय निरीक्षक तथा ऋचा जोशी को महिला विंग की उपाध्यक्ष चुना गया।
बैठक में राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष भारत भूषण जोशी, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष गोविंद जोशी, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष रविन्द्र देवड़ी, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के मंत्री पूरन चंद्र पाण्डेय और राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री पंकज भट्ट सहित अन्य को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया।
बैठक में आगामी 13 सितंबर 2026 को देहरादून में प्रस्तावित पेंशन मार्च/रैली एवं मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया। साथ ही NMOPS के सदस्यता अभियान को तेज गति से चलाने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर डॉ. रविशंकर गुसाईं, मोहन सिंह बिष्ट, गोविंद जोशी, बिशन महरा, चंदन भट्ट, सुनील बिष्ट, रामशरण रावत, योगेंद्र राणा, रमेश महरा, सुनीता बोरा, पवन मेहरा, अनिल जोशी, डॉ. संजीव शुक्ला, आनंद नेगी, राजेंद्र नेगी सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।