Wed. Mar 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

आज संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की पावन जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष एस.एस.कलेर के नेतृत्व में घंटाघर स्थित अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।


इस मौके पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष एस.एस.कलेर ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार है। बाबा साहब ने सम्पूर्ण भारत को एक सूत्र में पिरोने के उद्देश्य से एक समरसतापूरक संविधान की रचना की। उन्होंने कहा की आज कुछ तानाशाही शक्तियां भारत के संवैधानिक ढांचे को तहस-नहस करने का प्रयास कर रही हैं और उनका लक्ष्य देश के संविधान को ही अपने निहित स्वार्थों के लिए बदलना है, परन्तु देश की जागरूक जनता यह नहीं होने देगी और ऐसी तानाशाही शक्तियों को सबक सिखायेगी।
आम आदमी पार्टी बाबा साहब अम्बेडकर जी की जयंती पर पूरे देश में “संविधान बचाओ – तानाशाही हटाओ” अभियान चला रही है।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी, डाॅ शोएब अंसारी, मंजू शर्मा, श्यामलालनाथ सुधीर पंत, जितेन पंत, श्यामबाबू पाण्डे,मनोज चौधरी, शरद जैन, डी के पाल मुकुल सलीम, पास्चर थाॅमस, महिपाल गीता, राजबीरी शर्मा, सुनीता आदि उपस्थित रहे।