Thu. Jan 22nd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा आज संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की पावन जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह बिष्ट के नेतृत्व में चौघानपाटा  स्थित अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया गया।


इस मौके पर बोलते हुए आनन्द सिंह बिष्ट ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार है। बाबा साहब ने सम्पूर्ण भारत को एक सूत्र में पिरोने के उद्देश्य से एक समरसतापूरक संविधान की रचना की। उन्होंने कहा की आज कुछ तानाशाही शक्तियां भारत के संवैधानिक ढांचे को तहस-नहस करने का प्रयास कर रही हैं और उनका लक्ष्य देश के संविधान को ही अपने निहित स्वार्थों के लिए बदलना है, परन्तु देश की जागरूक जनता यह नहीं होने देगी और ऐसी तानाशाही शक्तियों को सबक सिखायेगी।


आम आदमी पार्टी बाबा साहब अम्बेडकर जी की जयंती पर पूरे देश में “संविधान बचाओ – तानाशाही हटाओ” अभियान चला रही है।

इस अवसर पर किरन आर्या, नवीन चन्द्र,भुवन जोशी, ललित जोशी, पंकज टम्टा,राजेन्द्र, दीपू लोहनी,नलिन लोहनी,योगेश बोरा,आदि उपस्थित रहे।