Mon. Apr 20th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने कहा ऐसे कार्यक्रम अल्मोड़ा में साहित्यिक उन्नति के लिए मील का पत्थर पैसे आयोजनों का लगातार होना सौभाग्य की बात ।
ग्रीन हिल ट्रस्ट की वसुधा पंत ने अल्मोड़ा वासियों और कलाकारों का साहित्यकारों का आभार प्रकट किया
एड विनायक पंत ने कहा आर्थिक उन्नति की संभावना फेस्टिवल के माध्यम से खोजा जाएगा
डॉ भूपेंद्र सिंह वाल्दिया ने कहां किस कार्यक्रम को सफल बनाना एक चुनौती पूर्ण कार्य था जिसमें हम सफल रहे
डॉक्टर दीपा गुप्ता ने इसे एक बड़ा आयोजन बताया जो ऐतिहासिक रहा।
मनोज गुप्ता द्वारा कहा गया कि सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।कलाकारों की खुशी ही फेस्टिवल की परिचायक हैं।
मीडिया प्रभारी विनोद तिवारी ने कहा सभी अल्मोड़ा वीडियो का और मीडिया के साथियों का
आभार यह कार्यक्रम मीडिया के साथियों के बिना संभव नहीं था।
कार्यक्रम में संचालन की भूमिका निभा रहे रश्मि सेलवाल और शगुफ्ता ने कहा की युवाओं को साहित्य को जानने का अवसर मिला और अल्मोड़ा वीडियो का बहुत प्यार मिला।
निदेशक मनमोहन चौधरी जी ने कहा की युवा पीढ़ी को साहित्य और कला से रूबरू होने का महान अवसर था यह आयोजन।


कार्यक्रम का आरंभ संतराम और आनंदी देवी जी द्वारा लोक संगीत द्वारा किया गया ।।

इसके बाद रीथिंकिंग एजिंग, कार्यक्रम जिसमें वृद्ध लोगों के विषय में सामाजिक चिंताएं जाहिर की गई।
इसके बाद सेविंग हिमालय, अस्कोट आराकोट,जैसे पर्यावरण पर चिंता संबंधी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई ।
साहित्य में कुमाऊनी संस्कृति और पर्वतीय परिवेश, यंग वॉइस,  पहाड़ पोल्स अपार्ट मिलट्री एंड डेमोक्रेसी इन द सबकॉन्टिनेंट, उजमा तल्हा अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म जिसमें जयंती रंगनाथन प्रमोद जोशी और आशुतोष पंत को अवार्ड दिया गया और रात की मुख्य कार्यक्रम में हर्ष काफ़र का कार्यक्रम महत्वपूर्ण रहा
वहीं कुछ अन्य कार्यक्रमों में इवॉल्विंग कांस्टीट्यूशन ,प्रारंभिक लोक कल्याण और उनका बनता बिगड़ता स्वरूप, कवियों का गद्य कितना घड़ियां कितना कविता, चलो शुरू करें वह कहानी, फिर से रिवॉल्यूशनरी इन इंडिया, फ्रीडम स्ट्रगल अल्मोड़ा,  अतिथि शिक्षक और कुमाऊनी लोक साहित्य की मौखिक और मौलिक परंपराएं ,जैसे मुख्य कार्यक्रम हुए।
मीडिया कोऑर्डिनेटर विनोद तिवारी ने अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल समिति की ओर से बयान जारी करके बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल के आयोजन समिति और मुख्य आयोजकों और संचालकों में
ग्रीन हिल ट्रस्ट की सचिव डॉ वसुधा पंत, और डॉ भूपेंद्र सिंह वाल्दिया,मनमोहन चौधरी, विनोद तिवारी(मीडिया प्रमुख),जयमित्र बिष्ट, एड विनायक पंत,दीपा गुप्ता, प्रो हामिद,मनोज गुप्ता, भूषण पांडे, डॉ कपिल,रश्मि सेलवाल, शगुफ्ता द्वारा अल्मोड़ा वासियों और तमाम कलाकारों , साहित्यकारों तथा बुद्धिजीवियों का इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया ।
वही मीडिया के बंधुओं का भी विशेष आभार जताया।
आयोजक मंडल द्वारा अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल को आने वाले समय में और अधिक भव्य बनाने के लिए भी प्रतिबद्धता जाहिर की।
आयोजक मंडल द्वारा इस कार्यक्रम के वॉलिंटियरों को विशेष रूप से धन्यवाद दिया गया जिनमें मुख्य रूप से
अनीता,प्रीती,पंकज,मयंक,सत्यम,हर्षिता,हर्षित,खुशी,मयंक,मोनिका,कविता,साक्षी,हिमानी,अंजलि,योगिता,किरण, वैभव, नक्षत्र,प्रियंका,सिमरन,वर्षा,रोहित,नवीन,भूपेंद्र,शुभम,अनिल,संजय,प्रांजल, तुषार, कुमकुम, श्रेया,अविरल,आदित्या, सुचालिता, नैना,कविता,भाविका, तृणजयता,
आदि मौजूद रहे।।।