Fri. Jun 26th, 2026
Spread the love

जानतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

 एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा, द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षों,एसओजी,एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व नशा तस्करों की गिरफ्तारी के लिये सख्त निर्देश दिये गये है।
  
    दिनांक 29/05/2024 को सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण  व थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह के नेतृत्व में सोमेश्वर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम कलेत को जाने वाले रास्ते के पास बालम सिंह बजेली के कब्जे से 144 पव्वे अवैध देशी शराब गुलाब मार्का बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया और थाना सोमेश्वर में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। 


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-
बालम सिंह बजेली उम्र-54 पुत्र भगवत सिंह बजेली निवासी-कलेत पो0 मनान, सोमेश्वर अल्मोड़ा।

बरामदगी-
कुल 144 पव्वे देशी शराब गुलाब मार्का

सोमेश्वर पुलिस टीम –
1.अपर उ0नि0  लोमेश कुमार
2. हेड कानि0 जितेन्द्र मेहता
3. कानि0 मनमोहन सिंह