Tue. Mar 31st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अंग्रेजी व कच्ची जब्त शऱाब नष्ट की तथा 22600/-रूपये किये राजकोष में जमा


एसपी  रेखा यादव ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि थानों में मुकदमों से सम्बन्धित जब्त मालों को विधिवत निस्तारित करें सीओ  परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा समय से मालों का निस्तारण कराया जा रहा है । जिस क्रम में थानाध्यक्ष थाना बलुवाकोट  हरीश सिंह तथा अन्य पुलिस कर्मियों ने जुए के 1 मामले से सम्बन्धित जब्त धनराशि 22600/-रूपये राजकोष में जमा किया गया । तथा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 8 अभियोगों से संबंधित माल अवैध कुल 124 पव्वे अंग्रेजी शराब तथा लगभग 20 लीटर कच्ची शराब को माननीय न्यायालय धारचुला के आदेश पर नष्ट किया है। यह कदम कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

  यह कार्यवाही न्यायालय द्वारा निर्देशित दिशा-निर्देशों और विधि द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार की गई है  पुलिस ने इस निस्तारण के माध्यम से समाज में अपराधों की रोकथाम और कानूनी प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पुलिस विभाग का उद्देश्य समाज में शांति और सुरक्षा को बनाए रखना है, और इसी दिशा में यह कार्यवाही की गई है।