Wed. Oct 15th, 2025
Spread the love

जनता नामा न्यूज़ दिनेश भट्ट अल्मोड़ा उत्तराखंड

आज दिनांक 2 अक्टूबर 2023 को स्थानीय गांधी पार्क चौघानपाटा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के शुभ अवसर पर समयानुसार 8 बजे मुख्य अतिथि माननीय मनोज तिवारी की गरिमामय उपस्तिथि मैं जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी भूपेन्द्र सिंह भोज ने झण्डारोहण किया , उसके बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माननीय विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि आज हमें गांधी के विचारों व सपनों को साकार करने के लिए आगे आने की आवश्यकता है विशेषकर आज की परिस्थिति में देश को तरक्की की ओर ले जाने के लिए देश के भविष्य नौजवानों को आगे आने की आवश्यकता है इस अवसर पर उपस्थित जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने विकट परिस्थिति में देश को अंग्रेजों से सत्य अहिंसा प्रेम महान के रास्ते में चलकर आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई,देश को आजादी दिलाने के लिए कई आन्दोलन किए जिसमें असहयोग आन्दोलन,नमक सत्याग्रह, अंग्रेजो भारत छोड़ो आदि प्रमुख हैं जिस वजह से हमें अंग्रेजी की गुलामी से छुटकारा मिली और भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ,इस अवसर पर सेवादल सेवादल संगठन द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम करवाया गया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई,इस अवसर पर , पूर्व दर्जा राज्यमंत्री केवल सती आदि ने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम मैं नगर कांग्रेस अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट,सेवादल अध्यक्ष दिनेश नेगी,महिला प्रदेश सेवादल अध्यक्ष शोभा जोशी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरविंद रौतेला,पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे,पूर्व दर्जा मंत्री पुरन रौतेला,कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल दिनेश रावत,,जिला महामंत्री दिनेश पिल्कवाल, सुनील कर्नाटक,संजय दुर्गापाल, परितोष जोशी, निर्मल रावत ललित सतवाल ,बाल विक्रम सिंह रावत,शरद शाह,गोपाल चौहान विक्रम बिष्ट प्रताप सत्याल अख्तर हुसैन,लता तिवारी,रजनी टम्टा,लीला जोशी, निर्मला कांडपाल,जया जोशी सरस्वती रोडिया, तारा भंडारी, किरण आर्या,महेश आर्या, एनडी पांडेय, टीटू पंत, मनोज बिष्ट,नवीन बिष्ट,मनोज वर्मा,नवल बिष्ट मनिराज मटेला मोजूद रहे


You missed