Sat. Jun 27th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

   
  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा,  द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में सम्बन्धित वारंटी व वांछित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।



सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस टीम द्वारा FIR NO- 39/2024 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट बनाम अमन आर्या आदि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रोहित सिंह उम्र- 21 वर्ष पुत्र भूपाल सिंह निवासी डबरासौराल, भतरौजखान जनपद अल्मोड़ा को दिनांक- 01.12.2024  को सौराल मार्केट, भतरौजखान से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

भतरौजखान पुलिस टीम

1- उपनिरीक्षक  संजय जोशी, प्रभारी चौकी भिकियासैंण
2- हे0कानि0  प्रकाश सिंह
3- हे0कानि0  श्रवण सैनी
4-हे0कानि0  शमीम अहमद