Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़

आज फिर से प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप महसूस होते ही दहशत में लोग अपने घर से बाहर निकले।


भूकंप का केंद्र एक बार नेपाल रहा


उत्तराखंड में आज सुबह 11:32 बजे राज्य के पिथौरागढ़, हल्द्वानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है विक्टर पैमाने पर भूकंप की क्षमता 5.0 दर्ज की गई है। जिस प्रकार प्रकति से छेड़छाड़ कर जंगलों को काटकर या नही की दिशा बदलकर मकान बन रहे इससे किसी बड़ी दुर्धटना की आशंका लगातार बनी हुई है।

संपूर्ण हिमालयी क्षेत्र में भूगर्भ में तनाव की स्थिति


वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. आरजे पेरुमल ने कहा नेपाल में विगत मंगलवार को आए भूकंप के झटके कांगड़ा (हिमाचल) और बिहार-नेपाल के सिस्मिक गैप में आए हैं। इस संपूर्ण क्षेत्र में भूगर्भ में तनाव की स्थिति निरंतर बनी हुई है। ऐसे में इस सिस्मिक गैप में कभी भी बड़ा भूकंप आ सकता है।