Mon. Oct 13th, 2025
Spread the love

दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।

ज्योतिषाचार्य संगीता शर्मा के अनुसार आप का आज का राशिफल


जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

29 मई 2025 Aaj Ka Panchan MAY 29, 2025

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष तृतीया, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, ज्येष्ठ |आज है महाराणा प्रताप जयंती|

आज तृतीया तिथि 11:18 PM तक उपरांत चतुर्थी | नक्षत्र आद्रा 10:38 PM तक उपरांत पुनर्वसु | शूल योग 03:46 PM तक, उसके बाद गण्ड योग | करण तैतिल 12:32 PM तक, बाद गर 11:18 PM तक, बाद वणिज | आज राहु काल का समय 02:04 PM – 03:43 PM है | आज चन्द्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा |

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा आपका आज

मेष राशि (Aries Horoscope) व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है, समय पर कार्य करें, सेहत के मामले में लापरवाही न करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope)वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें, न कि दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer Horoscope )व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। व्यर्थ चिंता छोड़ दें, खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें, शत्रु वर्ग सक्रिय होगा

सिंह राशि ( Leo Horoscope) जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। इसका लाभ लें, पारिवारिकजनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे


कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) आर्थिक वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रहीं हैं। सोच समझ कर फैसला ले।

तुला राशि ( Libra Horoscope )लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद समाप्त होंगे। महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे।छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड न करें,नुकसान आप को ही होगा।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope )कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में मेहनत करनी पड़ेगी।जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। निवेश कर सकते हैं , विद्यार्थी पढ़ाई पर फोकस करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope)शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने के लिए दिन अच्छा है। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी। सेहत का ध्यान रखें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope )दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। मन लगा कर अपने कार्य को करें ,सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।


कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope काम पर ध्यान दें।फालतू समय बर्बाद न करें, शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा।

मीन राशि ( Pisces Horoscope)आज का कार्य की अधिकता रहेगी। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।

कुंडली से जुड़ी जानकारी के लिए हमसे WHATSAPP पर संपर्क करें-9634088336