Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़

अल्मोड़ा 18 जून भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा के मजखाली मंडल में मोदी सरकार के सेवा सुशासन व गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंडल संकल्प सभा का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला,वक्ता जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी व मंडल अध्यक्ष दीपक बोरा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में सरकार द्वारा सैकड़ो जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई है जिनका सीधा लाभ आम जनता को प्राप्त हो रहा है उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है तथा भारत विश्व में पांचवी अर्थव्यवस्था के रूप में तेजी से उभरा है उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है सरकार उसके अनुरूप कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज देश मेक इन इंडिया के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है रक्षा क्षेत्र में अधिकांश रक्षा उपकरणों का निर्माण देश में ही किया जा रहा है अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भी भारत ने नए आयाम स्थापित किए हैं तथा मोबाइल निर्माण में भारत विश्व के अग्रणी देशों में बना हुआ है वहीं शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों का निर्माण वह  मेडिकल कालेजों का निर्माण हो रहा है ताकि उच्च गुणवत्ता की शिक्षा छात्रों को प्राप्त हो सके। इस अवसर पर वक्ता के रूप में जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने भारत को विश्व गुरु बनाने का जो सपना देखा है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री उस दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंच कर  शिक्षा, स्वास्थ्य पेयजल व रोजगार के साधन उपलब्ध करा कर विकसित राष्ट्र की दिशा में आगे बढ़ रही है। मंडल अध्यक्ष दीपक बोरा उपस्थित सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया बैठक का संचालन मंडल महामंत्री राजेंद्र अधिकारी व दीपक रावत ने किया इस अवसर पर जिला मंत्री दीपक साह कन्नू, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नन्दन विष्ट ,दीवान सिंह जलाल, बलवंत बजेठा, मण्डल उपाध्यक्ष नरेन्द्र बिष्ट,राम चन्द्र जोशी, अंशुल बजेठा,मंडल मंत्री विजय पाल बजेठा,दीपा गोस्वामी, ललित मोहन जोशी मीडिया प्रभारी, हेम पाण्डे, भूपेन्द्र बजेठा, त्रिभुवन अधिकारी, भूपाल बोरा,दीवान मेहता,हेमा रावत,देवेंद्र मेहता, राजेंद्र अधिकारी, मोहनी देवी, भगवती वर्मा,चन्दन मेहता,दिनेश वर्मा, राजू रावत, भूपेन्द्र सिंह ग्राम प्रधान,उदित जोशी, रतन सिंह,डूंगर सिंह, नवीन नेगी, गणेश लाल,रमेश मेहरा, देवेन्द्र मेहता,हरीश अधिकारी, प्रताप सिंह,चन्दन सिंह, शान्ति देवी, अंबुली देवी,जानकी देवी, आनंदी देवी,नवीन नेगी सहित मंडल के पदाधिकारी जिला व प्रदेश के पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्रों के संयोजक विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारी  व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।