Mon. Oct 13th, 2025
Spread the love

दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।

ज्योतिषाचार्य संगीता शर्मा के अनुसार आप का आज का राशिफल


जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

02 जुलाई 2025 Aaj Ka Panchang julai
02,2025

आषाढ़ शुक्ल पक्ष सप्तमी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, आषाढ़ |आज है बुधाष्टमी व्रत|

आज सप्तमी तिथि 11:58 AM तक उपरांत अष्टमी | नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी 11:07 AM तक उपरांत हस्त | वरीयान योग 05:46 PM तक, उसके बाद परिघ योग | करण वणिज 11:59 AM तक, बाद विष्टि 01:00 AM तक, बाद बव | आज राहु काल का समय 12:30 PM – 02:11 PM है | आज चन्द्रमा कन्या राशि पर संचार करेगा

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा आपका आज

मेष राशि (Aries Horoscope)आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। परिवार के साथ समय  व्यतीत करेंगे कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं ।अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।
उपाय तुलसी जी पर जल चढ़ाएं
शुभ रंग बैंगनी
शुभ अंक 8

वृष राशि (Taurus Horoscope)आज का दिन मिला-जुला रहेगा, जीवनसाथी के साथ वाद विवाद हो सकता है,  नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा,आर्थिक लाभ हो सकता है।
उपाय हरी वस्तु का दान करें।
शुभ रंग पीला
शुभ अंक 4

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope) कारोबार में वृद्धि हो सकती है।आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही ना करें।
उपाय गाय को हरा चारा खिलाएं
शुभ रंग नारंगी
शुभ अंक 4

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) आज का दिन मिला जुला रहेगा। जीवन साथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे।  कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा।
खर्चों पर नियंत्रण रखें।
उपाय हरी मूंग दाल का दान करें
शुभ रंग केसरिया
शुभ अंक 1

सिंह राशि ( Leo Horoscope)  आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग हैं, धन लाभ के अवसर मिलेंगे, निवेश से बचें।स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय गणेश जी की आराधना करें
शुभ रंग सफेद
शुभ अंक 3

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) आज का दिन व्यस्त रहने वाला है। जीवन साथी से सहयोग मिलेगा।
आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें।
उपाय गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं
शुभ रंग आसमानी
शुभ अंक 7

तुला राशि ( Libra Horoscope ) आज भाग्य का पूरा साथ रहेगा.नये कार्य की शुरुवात  के लिए दिन शुभ रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी परिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
उपाय गणेश स्तुति करें
शुभ रंग नीला
शुभ अंक 4

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope )आज  कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा ।  व्यापारी वर्ग की कोई बड़ी डील फायनल हो सकती है। पुराने वाद विवाद सुलझ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें
उपाय गणेश जी की आराधना करे
शुभ रंग लाल
शुभ अंक 2

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope) किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी। नौकरी में बदलाव कर सकते हैं।
उपाय तुलसी जी के आगे घी का दिया जलाएं
शुभ रंग हरा
शुभ अंक 5

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) आज आप यात्रा से बचे । क्रोध पर नियंत्रण रखें । धन संबंधी चुनौतियां आएंगी लेकिन आप उन्हें हल करने में सक्षम रहेंगे।
उपाय शिवलिंग पर जल चढ़ाएं
शुभ रंग गुलाबी
शुभ अंक 6


कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope) परेशानियों से राहत मिलेगी। कार्यों में सफलता मिलेगी ।घर पर समय व्यतीत होगा।आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय श्री सूक्त का पाठ करें
शुभ रंग पीला
शुभ अंक 2

मीन राशि ( Pisces Horoscope)धैर्यशीलता बनाए रखें। जीवन साथी की सेहत का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।
उपाय गणेश जी की आराधना करें
शुभ रंग लाल
शुभ अंक 9

कुंडली से जुड़ी जानकारी के लिए हमसे WHATSAPP पर संपर्क करें-9634088336