Mon. Oct 13th, 2025
Spread the love

दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।

ज्योतिषाचार्य संगीता शर्मा के अनुसार आप का आज का राशिफल


जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

11 जुलाई 2025 Aaj Ka Panchang julai
11,2025

श्रावण कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, आषाढ़ |आज है कांवड़ यात्रा|

आज प्रतिपदा तिथि 02:08 AM तक उपरांत द्वितीया | नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा 05:56 AM तक उपरांत उत्तराषाढ़ा | वैधृति योग 08:44 PM तक, उसके बाद विष्कुम्भ योग | करण बालव 02:11 PM तक, बाद कौलव 02:09 AM तक, बाद तैतिल | आज राहु काल का समय 10:52 AM – 12:32 PM है | आज 12:08 PM तक चन्द्रमा धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा |

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा आपका आज

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये सभी पर पूर्णतया सटीक हो। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

मेष राशि (Aries Horoscope) आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. कार्यस्थल पर आपके प्रयास सफल होंगे . आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा. 
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: गुलाबी

वृष राशि (Taurus Horoscope)आज दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा । आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। निवेश सोच-समझकर करें. विद्यार्थी पढ़ाई में मेहनत करें।
उपाय शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाए
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: आसमानी

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope) आज का दिन अनुकूल रहेगा। करियर में  नए अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। खर्चो पर नियंत्रण रखें ।घर का माहौल शान्ति पूर्ण रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पीला

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) आज दिन मिश्रित रहेगा. कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है,  फिजूलखर्ची से बचें. पारिवारिक वाद विवाद को बातचीत से सुलझाएं।
उपाय ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: क्रीम

सिंह राशि ( Leo Horoscope)  आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे. कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी ।स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन व्यर्थ के तनाव से बचे।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: मस्टर्ड

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) आज दिन व्यस्त रहने वाला है।जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा, आर्थिक मामले सामान्य रहेंगे. किसी के मामले में न पड़े।
उपाय तुलसी जी के आगे घी का दिया जलाएं
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: आसमानी

तुला राशि ( Libra Horoscope ) आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी या बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं. पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा. सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय शिव आराधना करें
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: लाल

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope करियर में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं । पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें. घरेलू विवादों को समझदारी से निपटा ले. जीवन साथी के साथ समय व्यतीत करें।
उपाय  लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope) आज का दिन सकारात्मक रहेगा करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. व्यापार में लाभ होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
उपाय तुलसी जी पर जल चढ़ाएं
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: नारंगी

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) आज दिन मिला-जुला रहेगा. कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं,  निवेश सोच-समझकर करें. परिवार में किसी की तबीयत चिंता का कारण बन सकती है.
उपाय शिव चालीसा का पाठ करें
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: भूरा


कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope) आज का दिन खुशनुमा रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।जीवनसाथी की उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा. सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करें
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: नीला

मीन राशि ( Pisces Horoscope)आज  दिन मिश्रित फलदायक रहेगा । आपके कार्यों में कुछ परेशानी आ सकती है लेकिन धैर्य से आप उसका समाधान निकाल लेंगे। फालतू खर्चों से बचें.
उपाय शिवलिंग पर जल चढ़ाएं
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: सफेद

कुंडली से जुड़ी जानकारी के लिए हमसे WHATSAPP पर संपर्क करें-9634088336