जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
जिला अभिहीत अधिकारी ललित मोहन पांडे ने बताया कि आज जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के साथ संयुक्त अभियान के दौरान भत्तरोजखान बाजार एवं ताड़ीखेत बाजार स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया


विभिन्न प्रतिष्ठान से कुल 02 नमूने (अरहर दाल” का 01 नूडल्स” का 01) मौके से लेकर सील मोहर बंद किए तत्पश्चात बाजार स्थित 08 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 05 खाद्य कारोबारियों को बिना पंजीकरण फूड सिक्योरिटी एवं संरक्षा अधिनियम 2006 की धारा 31 के अन्तर्गत मौके पर नोटिस दिया गया ।

ताड़ीखेत क्षेत्र स्थित 04 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
टीम में अभिहित अधिकारी खाद्य संरक्षा ललित मोहन पाण्डे तहसीलदार भिकियासैंण रवि शाह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अल्मोड़ा, विपिन कुमार, चौकी प्रभारी महेश चंद्र एवं आदि मौजूद रहे।