जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय और जी.बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,पंतनगर के साथ समझौता ज्ञापन में हस्ताक्षर हो गए हैं।
जी.बी. पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के बीच शोध एवं शैक्षिक गतिविधियों को लेकर हुए एमओयू में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट और जी.बी. पंत विश्वविद्यालय, पंतनगर की ओर से कुलपति डॉ मनमोहन सिंह चौहान ने हस्ताक्षर किए।
देश के सर्वोत्कृष्ट शैक्षिक संस्थान के साथ बहुप्रतीक्षित एमओयू के हस्ताक्षर होने पर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि यह एक बहुप्रतीक्षित MoU है। इसके होने से हमारे विद्यार्थी, पीएचडी स्कॉलर्स और फैकल्टी को लाभ होगा। हमारे विद्यार्थी और शोधार्थी पंतनगर और उत्तराखंड भर में स्थित इसके कृषि विज्ञान केंद्रों में कौशल प्रशिक्षण जैसे गतिविधियों में शामिल होकर प्रशिक्षित होंगे। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थी कृषि एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विषयों पर शोध कर सकते हैं। हमारे विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को इस महत्वपूर्ण संस्थान के अनुभवी शिक्षकों/फ़ैकल्टी के अनुभवों का लाभ मिलेगा। वे कृषि एवं तकनीक क्षेत्र में हो रहे नए अनुसंधानों से परिचय प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षों में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय B.Sc Agriculture जैसे महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम संचालित करने की दिशा में भी कार्य कर रहा है। निश्चित ही हमारे इन पाठ्यक्रमों में अध्ययन करने आने वाले विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। कुलपति प्रो बिष्ट ने आगे कहा कि देश के इस उत्कृष्ट संस्थान से MoU होने से छात्रों के पीएचडी स्कॉलर्स और फैकल्टी को शोध की दिशा में प्रयोगशालाओं का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी पंतनगर और उत्तराखंड भर में स्थित इसके कृषि विज्ञान केंद्रों में कौशल प्रशिक्षण भी शामिल है। उन्होंने समझौता ज्ञापन और शैक्षणिक सहयोग के लिए जी.बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,पंतनगर के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान और कुलसचिव डॉ दीपा विनय का आभार जताया।
