Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

पुलिस जवानों ने युवाओं व समाज को नशे के अंधकार से बचाने का लिया संकल्प


  
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा,  द्वारा आज दिनांक- 13.08.2025 को “नशामुक्त भारत अभियान” की पांचवी वर्षगाठ के अवसर पर पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा में उपस्थित पुलिस बल को समाज में नशा मुक्ति की संस्कृति को बढ़ावा देने,युवाओं को नशे से बचाना एवं नशे के दुष्प्रभावों से बचने हेतु शपथ दिलायी गयी।

युवाओं व समाज को नशे के अंधकार से बचाने के लिए जवानों को नशामुक्त भारत अभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया गया।

जनपद के समस्त थाना/चौकी व फायर स्टेशनों में सम्बंधित प्रभारियों द्वारा अधीनस्थ पुलिस बल व जनमानस  को नशामुक्त भारत अभियान की शपथ दिलाई गई।

पुलिस कार्यालय में शपथ के दौरान सीओ अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी, सीओ संचार श्री राजीव कुमार टम्टा, निरीक्षक एलआईयू श्री मनोज भारद्वाज, निरीक्षक श्री देवेन्द्र सिंह नेगी, प्रभारी डीसीआरबी शाखा श्री सतीश चन्द्र कापड़ी, प्रभारी साईबर सेल श्रीमती कुमकुम धानिक, आशुलिपिक श्री महेश कश्यप, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक  मोहित कुमार, उ0नि0 (एम) हीरा सिंह, दान सिंह मेहता (वाचक एसएसपी अल्मोड़ा), एएसआई(एम) अमित कुमार (आंकिक) सहित पुलिस कार्यालय के अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।