Mon. Aug 10th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद में पुलिसिंग और जनसंपर्क को बेहतर बनाने एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से थानाध्यक्षों/चौकी प्रभारियों के तबादले किए गए हैं। साथ ही नवसर्जित कोतवाली सोमेश्वर,द्वाराहाट व चौखुटिया में प्रभारी निरीक्षकों को जिम्मेदारी सौपी गयी। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।