जनता नामा न्यूज़ दिनेश भट्ट अल्मोड़ा उत्तराखंड

दिनांक 15 अक्टूबर 2023 को प्रथम नवरात्र को मां दुर्गा की आराधना करते हुए जगत कल्याण और विश्व शांति की भावना के साथ सब लोगों ने मिलजुल कर मां देवी की स्तुति कर प्रार्थना की सर्वप्रथम प्रात पूजा अर्चना कर बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ शोभा यात्रा निकल गई जिसमें बड़ी संख्या में दूंगा धारा मोहल्ला और आसपास के क्षेत्र की महिलाओं ,बच्चों और स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया( कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा) एवं विकास समिति दूंगा धारा अल्मोड़ा )के संयुक्त प्रयास एवं तत्वावधान में आयोजित (दुर्गा महोत्सव 2023) का शुभारंभ आज शोभायात्रा (कलश यात्रा) निकालकर शुरुआत की गई। रामलीला मैदान दूंगा धारा से प्रातः 7:00 बजे से प्रारंभ होकर बल्ढौटी ,पूर्वी पोखरखली, ओम अपार्टमेंट, के मार्ग से बलेश्वर मंदिर और रामलीला मैदान दूंगा धारा में कलश स्थापना की गई।गणेश पूजा, देवी स्थापना, पूजा अर्चना कर मां देवी की प्राण प्रतिष्ठा की गई। व्यास
भुवान चंद्र त्रिपाठी (पंडित जी) पुजारी द्वारा सभी मंगल कार्य पूजा अर्चना विधि विधान से विधिवत सम्पन्न किए गए। समिति के अध्यक्ष श्री दीवान सिंह बिष्ट (वरिष्ठ अधिवक्ता ) ने जानकारी दी । कि आगामी ( दुर्गा महोत्सव 2023) के दौरान मां देवी की पूजा अर्चना महा आरती,के साथ-साथ सांय कालीन संध्या में भजन कीर्तन के साथ-साथ संस्कृति कार्यक्रम ,फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहे हैं इच्छुक प्रतिभागी इस आयोजन में शामिल होकर प्रतिभाग कर सकते हैं।
प्रातः काल शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और जयकारा के साथ शोभायात्रा निकाली गई। कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति
समिति अल्मोड़ा की (अध्यक्षा) श्रीमती मंजू बिष्ट ने सभी के लिए शुभकामनाएं की प्रार्थना कर अच्छे स्वास्थ्य, शांति, सफ़लता और समृद्धि के लिए मां देवी की स्तुति और प्रार्थना कर सभी का आभार व्यक्त किया।
शोभायात्रा में शामिल श्रीमती भगवती त्रिपाठी श्रीमती मंजू बिष्ट कुमारी दीक्षा कांडपाल प्रतीक बिष्ट सत्यम कांडपाल लक्षिता प्रज्ञा निशा जोशी श्रीमती तुलसी सिराड़ी वर्षा मेहता अनु कुमारी अंशिका बिष्ट अवनि बिष्ट जसोद सिंह बिष्ट रूप सिंह बिष्ट, श्रीमती गीता मेहरा,राधा राजपूत, भुवन चंद्र त्रिपाठी, सिद्धि जोशी दीप्ति जोशी हृदियंश जोशी,जया बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट,अनिता नेगी राधा रावत , प्रिया पूना , दीक्षा कांडपाल,शाक्षी कांडपाल ,नीमा बिष्ट,अनिता सिरादी कनिष्का सिराडी वेदांश शिरडी सार्थक जोशी वेदंश भंडारी , इशा पूना आदि बड़ी संख्या में शामिल रहे।में प्रतिभाग कर कार्यक्रम को भव्य और शानदार बनाने में अपना अमूल्य समय और योगदान दिया।
कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट ने इस शुभ अवसर पर सभी स्थानीय निवासियों, प्रबुद्ध जनता, श्रद्धालुओं ,भक्तों से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में इस महा आयोजन में पहुंचकर अपना योगदान दें और मां देवी का आशीर्वाद ग्रहण करें ।और विश्व शांति की भावना के साथ समाज के हित राष्ट्र के हित में देश की प्रगति के लिए मां देवी से शक्ति और सामर्थ्य की प्रार्थना करें ।और विश्व में शांति स्थापित हो सब लोग खुश , स्वस्थ और दीर्घायु हो सफलता प्राप्त करें। और सबकी मंगल कामनाएं पूर्ण हो यह प्रार्थना करे । (दुर्गा महोत्सव 2023) में सभी मिलकर मां देवी की स्तुति करे और भागीदारी कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
