Sun. Mar 22nd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में उन्नत भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत उन्नत भारत अभियान की समन्वयक डॉक्टर ममता असवाल के संयोजन में ग्राम तलाड़ एवं सैनार के ग्रामप्रधानों एवं ग्रामीणों से उन्नत भारत अभियान की चर्चा की। डॉक्टर ममता असवाल द्वारा ग्राम सैनार और तलाड़ के ग्राम प्रधानों से गांव के विकास, अपशिष्ट प्रबंधन, जल प्रबंधन, स्वरोजगार अपनाने एवं शिक्षा की स्थिति को लेकर चर्चा की और आंकड़े एकत्रित किये। उन्होंने बताया कि भारत के विकास में ग्रामों का बहुत योगदान है। भारत के ग्रामों को उन्नत कर ही भारत का विकास किया जा सकता है। उन्नत भारत अभियान भी भारत को उन्नत बनाने का एक प्रयास है। उन्होंने आगे कहा कि यहां विद्यार्थियों को भविष्य में लाकर विस्तृत सर्वे किया जाएगा, ग्रामीणों से आंकड़े एकत्रित किये जायेंगे। इस अवसर पर उनके साथ उन्नत भारत अभियान के सह समन्वयक डॉक्टर ललित चंद्र जोशी, शोध छात्र मनदीप कुमार आदि के साथ ग्रामीण भी उपस्थित रहे