Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखंड

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमा बिष्ट जी के आकस्मिक निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। कमेटी ने इसे संगठन एवं समाज दोनों के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताया।


इस अवसर पर आयोजित शोक सभा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक मनोज तिवारी, राजेंद्र बाराकोटी, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, तारा चंद्र जोशी, दीप डांगी, पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, राधा बिष्ट, दीपक कुमार, महेंद्र बिष्ट, पवन सिंह मेहरा, निर्मल रावत, दीपेश काण्डपाल, गणेश मेहता, पारितोष जोशी, अरविंद रौतेला, दीवान सतवाल, देवेंद्र बिष्ट, राजू चिलवाल सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।