दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।
जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

12, NOVEMBER 2025 AAJ KA PANCHANG NOVEMBER 12, 2025
मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष अष्टमी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, कार्तिक |आज है कालाष्टमी, बुधाष्टमी व्रत and कालभैरव जयंती |
आज अष्टमी तिथि 10:58 PM तक उपरांत नवमी | नक्षत्र आश्लेषा 06:35 PM तक उपरांत मघा | शुक्ल योग 08:02 AM तक, उसके बाद ब्रह्म योग | करण बालव 10:58 AM तक, बाद कौलव 10:58 PM तक, बाद तैतिल | आज राहु काल का समय 12:10 PM – 01:33 PM है | आज 06:35 PM तक चन्द्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा |
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये सभी पर पूर्णतया सटीक हो। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा आपका आज ।
मेष राशि (Aries Horoscope) आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन बेहतर रहने वाला है। आपको कोई प्रॉपर्टी खरीदने की इच्छा पूरी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ मिलने से आपको खुशी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होने की संभावना है।
वृष राशि (Taurus Horoscope)आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपके अपने बॉस से छोटी-छोटी बातों को लेकर न उलझें। आपका मन इधर-उधर के कामों में ज्यादा लगेगा, जिससे कोई गड़बड़ी भी होने की संभावना है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं, नहीं तो दुर्घटना होने की संभावना है। आप जरूरत से ज्यादा खर्चा करेंगे, जिससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा मौका मिल सकता है।
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कोई काम करने के लिए रहेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी से को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा और बिजनेस में उतार-चढ़ाव लगा रहने से आप किसी एक्सपर्ट की राय ले सकते हैं। आप अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से किसी बात को लेकर खटपट होगी।
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको अपने आय और व्यय में तालमेल बनाकर चलना होगा, क्योंकि आपके खर्च बेतहाशा रहेंगे, लेकिन इनकम में कमी होगी, जो बाद में आपकी मुश्किलें को बढ़ाएगी। आपके मन पर यदि कोई संशय था, तो वह भी दूर होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। एक साथ आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, जिसमें आपको धैर्य बनाए रखना होगा।
सिंह राशि ( Leo Horoscope) आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमानों का आगमन हो सकता है। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपकी कुछ नया करने की इच्छा भी जागृत हो सकती है। आप काम को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे, लेकिन आप अपने परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बातों को पूरा महत्व देंगे।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope )आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको अच्छा मान-सम्मान मिलेगा। आपकी कोई बात बनते-बनते बिगड़ सकती है, जो आपके टेंशनों को बढ़ाएंगी। आपको किसी लेनदेन से संबंधित मामलों में ढील देना नुकसान देगा। अकारण आपका खर्चा बढ़ सकता है। आपको अपने धन और समय दोनों का सदुपयोग करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से आपकी कहासुनी हो सकती है, इसलिए आप उनसे कोई भी बात गुप्त ना रखें।
तुला राशि ( Libra Horoscope )आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती हैं। आपको कहीं बाहर से नौकरी का कोई ऑफर आ सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरत पर पूरा ध्यान देंगे और अपने खर्चों को भी लिमिट करके चलेंगे। आपके किसी आस पड़ोस में चलने वाले वाद-विवादों से दूर रहना होगा। प्रेम- सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope )आज का दिन आपके लिए कर्जो से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपको कामों पर विशेष ध्यान देना होगा और अपने बॉस की बातों पर आप पूरा भरोसा करें। आपका अपने लेनदेन से संबंधित मामलों को लेकर लड़ाई झगड़ा बढ़ सकता हैं। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। वाहनों का प्रयोग आपको थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। आप किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले।
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope )आज का दिन आपके अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर आपको कोई चिंता हो सकती हैं। मित्रों का आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में गिरावट आने से भागदौड़ बनी रहेगी। बिजनेस में उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे। आपको अपने किसी पुराने मित्र की याद सता सकती हैं। आप यदि किसी लंबे समय से कम रुके हुए काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी पूरा हो सकता है।
मकर राशि ( Capricorn Horoscope )आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपको किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य से आपकी कहासुनी होने की संभावना है। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा परीक्षा भी पूरी हो सकती है। संतान पढ़ाई-लिखाई के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। आपको अपनी जरूरत की आवश्यकताओं की खरीदारी पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope )आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आध्यात्म के कार्यो में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको किसी सदस्य से कोई उपहार मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल होगी, जो आपको खुशी देगी। आप नौकरी में बदलाव की योजना बना सकते हैं।
मीन राशि ( Pisces Horoscope) आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहना होगा। आपके बॉस किसी बनते काम को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। आपको लोगों को पहचानकर चलने की आवश्यकता है। माता-पिता का सहयोग आप पर बना रहेगा और आप तरक्की की राह में आगे बढ़ेंगे, लेकिन आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। आप परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे, जिससे पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी।