जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक शुरू हो गई है, बुधवार को सचिवालय में शुरू हुई मंत्रिमंडल की बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, दरअसल, उपनल कर्मचारी नियमितीकरण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, ऐसे में संभावना बताई जा रही है कि मंत्रिमंडल की बैठक में उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए कोई फार्मूला तय कर सकती है, हालांकि, इन कर्मचारियों के नियमितीकरण में आरक्षण का पेंच फंस रहा है, इसके अलावा, कैबिनेट बैठक में तमाम विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के बाद हो रही पहली मंत्रिमंडल की बैठक बेहद खास मानी जा रही है, उत्तराखंड सरकार इस राज्य स्थापना दिवस को रजत जयंती वर्ष के रूप में मना रही है, ऐसे में सरकार की ओर से इस दौरान तमाम महत्वपूर्ण निर्णय और बड़ी घोषणाएं की गई हैं, ऐसे में मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान, सरकार की ओर से लिए गए तमाम निर्णयों पर मंजूरी मिलने की संभावना है, इसके अलावा इस मंत्रिमंडल की बैठक पर उपनल कर्मचारियों की विशेष नजर है, संभावना जताई जा रही है कि उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण, समान काम का समान वेतन देने के विषय पर चर्चा हो सकती है, इसको लेकर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आरके सुधांशु की अध्यक्षता में भी एक समिति का गठन भी किया गया है।