Mon. May 11th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा में दिनांक-14.11.2025 को सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी द्वारा नगर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस कार्यालय सभागार में यातायात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारीगणों को नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।


इस दौरान पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि नगर में यातायात नियंत्रण के प्रभावी प्रबंध करते हुए मुख्य बाजार क्षेत्र,पार्किंग स्थलों तथा नो-एंट्री जोनों पर विशेष निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया। किसी भी प्रकार की जाम या अव्यवस्था की स्थिति न बनने पाए इसके लिए समय-समय पर पेट्रोलिंग एवं ड्यूटी प्वाइंट पर सक्रिय रहकर ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही कार्मिकों को नागरिकों के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने के निर्देश भी दिए गए।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय,प्रभारी निरीक्षक यातायात दरबान सिंह,उपनिरीक्षक यातायात सुमित पांडे, दान सिंह मेहता वाचक सहित यातायात पुलिस के जवान मौजूद रहे।