जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखंड
रामनगर में PWD विभाग की टेंडर प्रक्रिया में दबंगई दिखाकर हस्तक्षेप करने की कोशिश करने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार को कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस टीम मौके पर पहुँची और टेंडर प्रक्रिया में कथित रूप से हंगामा कर उसे बाधित करने का प्रयास कर रहे सात व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, दयाल सिंह पन्नू निवासी बैलपाड़व एवं उसके साथ मौजूद अन्य लोगों ने दबाव बनाकर टेंडर अपने पक्ष में करवाने की कोशिश की थी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
✔️ 07 आरोपी हिरासत में
✔️ दबंगों का वाहन सीज
✔️ दयाल सिंह पन्नू से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद
✔️ दुरुपयोग की आशंका में रिवॉल्वर ज़ब्त, लाइसेंस निरस्तीकरण प्रक्रिया शुरू
SSP नैनीताल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकारी कार्य में हस्तक्षेप, दबंगई या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में गुंडा अधिनियम और जिला बदर जैसे कड़े प्रावधान लागू किए जाएंगे।
हिरासत में लिए गए व्यक्ति (निवासी – बन्नाखेड़ा)
1. सज्जन सिंह
2. दयाल सिंह पन्नू
3. नरेंद्र सिंह
4. सर्वजीत सिंह
5. विक्की सिंह
6. सुखराज सिंह
7. सरदूल सिंह
पुलिस टीम
1. उ०नि० सोमेन्द्र सिंह
2. उ०नि० धर्मेंद्र सिंह
3. का० संजय
4. का० भूपेंद्र
5. का० तालिब