जनतानामा न्यूज अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
शचि शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा ने बताया कि माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्री श्रीकांत पाण्डेय के निर्देशन में दिनांक 11 दिसम्बर, 2025 को प्रातः 10 बजे से रामलीला ग्राउण्ड, अल्मोड़ा रोड, सोमेश्वर (जिला-अल्मोड़ा) में बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस शिविर में जनसमस्याओं के निवारण हेतु जिला प्रशासन, वन विभाग, चिकित्सा विभाग, आयुर्वेदिक चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, समाज कल्याण, पशु चिकित्सा, पूर्ति विभाग, ग्राम्य विकास अभिकरण, पंचायत राज, उद्योग, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, उरेडा, पर्यटन, सैन्य कल्याण, मत्स्य विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं जल संस्थान सहित विभिन्न विभागों के जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। विभागों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित जानकारी देने के लिए स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
शिविर में श्री बाबा हैडाखान चैरिटेबल एंड रिसर्च हॉस्पिटल, चिनियानौला रानीखेत द्वारा जरूरतमंद लोगों की नेत्र जाँच की जाएगी। साथ ही जिला अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा आमजन का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर ही आवश्यक प्रमाण-पत्रों का निर्माण भी सुनिश्चित करेंगे।
यह शिविर जनहित में विभिन्न सेवाओं, योजनाओं और कानूनी अधिकारों की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।