Wed. Aug 12th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से पार्षद श्याम पाण्डे ने आज एल.आर. साह रोड स्थित नवनिर्मित नाली स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।


स्थानीय लोगों की लंबे समय से लंबित मांग को देखते हुए एल.आर. साह रोड पर नाली निर्माण कार्य कल से फिर आधिकारिक रूप से शुरू होने जा रहा है। पार्षद पाण्डे ने बताया कि नाली बनने से बरसात के मौसम में पानी भराव की समस्या से राहत मिलेगी और यातायात भी सुगम रहेगा।

उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की बात कही और आश्वासन दिया कि क्षेत्र के अन्य विकास कार्य भी जल्द शुरू किए जाएंगे।

इस दौरान शामिल लोग पार्षद श्याम पाण्डे, जेई हितांशी, दीपक पंत, भुवन जोशी, खजान जोशी, पूरन जोशी, आनन्द मेहता, रवि कुमार, आनन्द मोहन, भानू सांगा, रविन्द्र सांगा, आदि लोग मौजूद रहे।

You missed