Wed. Aug 12th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़

अल्मोड़ा। जनसेवी व सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने आज गोविंद सिंह माहरा राजकीय नागरिक चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था की गंभीर खामियों का खुलासा किया। अस्पताल परिसर और वार्डों में भारी गंदगी व अव्यवस्था देखकर उन्होंने तुरंत वीडियो बनाकर इसकी सूचना प्रभारी सीएमओ डॉ. योगेश पुरोहित को दी।


सीएमओ ने मामले में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.के. वर्मा से संपर्क करने को कहा, लेकिन उनके कक्ष में वे अनुपस्थित मिले। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गजेन्द्र सिंह बिष्ट से नंबर लेने के बाद भी डॉ. वर्मा को किए गए कॉल लगातार व्यस्त मिले, जिससे जवाबदेही से बचने की आशंका और गहराई।

बाद में पता चला कि डॉ. वर्मा का आंख का ऑपरेशन हुआ है, लेकिन सवाल यह उठा कि उनकी अनुपस्थिति में किसी अधिकारी को वैकल्पिक जिम्मेदारी क्यों नहीं दी गई। आपात स्थिति में मरीज संपर्क किससे करता?

संजय पाण्डे ने यह भी पूछा कि सुबह ही सीएमओ द्वारा अस्पताल का निरीक्षण किया गया था, फिर भी इतनी गंदगी उनकी नजरों से कैसे बच गई — क्या निरीक्षण सिर्फ औपचारिकता था?

निरीक्षण के दौरान दोपहर 3 बजे से पहले ही अस्पताल लगभग सुनसान मिला। कोई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद नहीं था और शिकायत के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

संजय पाण्डे ने कहा —
“अस्पताल सेवा का स्थान है, लापरवाही का नहीं। अधिकारी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ेंगे तो जनता की सुरक्षा कौन करेगा? मैं इस मामले को उच्च प्रशासन तक ले जाऊंगा, ताकि दोष तय हों और तत्काल सुधार हो।”

You missed