Wed. Aug 12th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

सोबन सिंह जीना परिसर,अल्मोड़ा में आज विज्ञान पीजी भवन निर्माण को लेकर भूमि पूजन हुआ। जिसमें विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट, कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट, परिसर निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट ने भूमिपूजन किया। परिसर में चार मंजिला पी जी ब्लॉक निर्मित होगा, जिसमें विज्ञान संकाय के स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए व्याख्यान कक्ष की सुविधा मिलेगी। ब्रीडकुल के रेड टेक कंपनी द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर डॉ पारुल सक्सेना, इंजीनियर रवींद्रनाथ पाठक, डॉ राजेश राठौर के साथ छात्रसंघ के पदाधिकारी हुए।


You missed