Sun. May 10th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा अल्मोड़ा में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कड़ाके की ठंड से बचने के लिए मुख्य बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में अलाव जलाने हेतु नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’ के नेतृत्व में महापौर अजय वर्मा को ज्ञापन सौंपा है। बताया कि दिसम्बर माह के आते-आते ठंड का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है और मौसम विभाग के द्वारा भी समय-समय पर सूचित किया जा रहा है कि आने वाले समय में बारिश के होने की सम्भावना है और ठंड का प्रकोप भयानक रूप लेने वाला है। इस साल तो बीते हुए सालों की अपेक्षा अत्यधिक ठंड पड़ेगी जिसकी लोगों ने उम्मीद भी नहीं की होगी। ऐसे में जो गरीब एवं राहगीर लोग जो रोज छोटे-छोटे कार्य करके कुछ पूँजी कमाकर अपने परिवार का लालन-पालन करते हैं एवं अल्मोड़ा का व्यापारिक समाज इस जाड़े के सीजन में बैंक से लोन लेकर अपनी लिमिट बढ़ाकर एवं अपनी व्यवस्था करके जो लाखों रूपये के गर्म कपड़े लाकर ठंड से बचने के लिए लाते हैं और उनको उम्मीद होती है कि ठंड में हमारा अच्छा व्यापार होगा। अलाव जलाने से बाजार में चहलकदमी भी बढ़ेगी और उम्मीद है कि व्यापार भी बढ़ेगा। परंतु बढ़ती ठंड की वजह से व्यापार करने में भी व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल व्यापारी हित को देखते हुए आम जनमानस एवं रोजमर्रा के कार्य करके एवं राहगीरों की परेशानियों को देखते हुए निवेदन किया है कि आपके द्वारा अल्मोड़ा नगर के चौराहों में अलाव जलाने की व्यवस्था की जाये, जिससे कि व्यापारी एवं आम जनमानस कड़ाके की ठंड में इसका लाभ उठा सके और लोगों में, व्यापारियों में एक संदेश जाये कि व्यापारी एवं आम जनमानस के लिए अल्मोड़ा नगर के चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गयी है। जिसके लिए देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल एवं अल्मोड़ा के समस्त व्यापारी बंधु हमेशा आपके आभारी रहेंगे।