जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़
अल्मोड़ा 31 दिसम्बर, 2025 तहसील भिकियासैंण अंतर्गत सेलापानी के पास विनायक–भिकियासैंण मोटर मार्ग पर 30 दिसम्बर 2025 को हुए भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। हादसे के समय वाहन संख्या यूके-07 पीए 4025 में कुल 19 यात्री सवार थे, जो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी रामनगर से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार उक्त वाहन सार्वजनिक सेवायान की श्रेणी में आता है। इस आधार पर उत्तराखण्ड सड़क परिवहन दुर्घटना राहत निधि नियमावली, 2022 के अंतर्गत मृतकों के विधिक आश्रितों को राहत राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।
उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड परिवहन दुर्घटना राहत निधि, अल्मोड़ा के खाते से कुल ₹14,00,000/- (चौदह लाख रुपये मात्र) की धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से तहसीलदार भिकियासैंण को निर्गत की गई है। तहसीलदार द्वारा यह राशि नियमानुसार मृतकों के विधिक आश्रितों को वितरित की जाएगी तथा वितरण के उपरांत प्राप्ति रसीद की दो मूल प्रतियां एक सप्ताह के भीतर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में उपलब्ध कराई जाएंगी।
