जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़
अल्मोड़ा नेत्र आरोग्य समिति की ओर से आर्य समाज अल्मोड़ा परिसर में एक दिवसीय नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन चिकित्सकीय एवं टेक्निकल टीम के नेतृत्व में विनोद कुमार तिवारी द्वारा किया गया। चिकित्सक दल में डॉ. बी.के. तिवारी, डॉ. संजय श्रीवास्तव, डॉ. प्रवीन मोगरे एवं डॉ. नवीन शर्मा शामिल रहे। वहीं टेक्निकल टीम में तन्नू प्रजापति, छवि गुप्ता, गुलाबशा, दीपक शर्मा, प्रकाश मेहरा, राहुल ठाकुर सहित अन्य सदस्यों ने सेवाएं दीं।
शिविर का शुभारंभ प्रातः 11 बजे हुआ और यह अपराह्न 3 बजे तक चला। आयोजन में नेत्र आरोग्य समिति की ओर से पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, किशन गुरानी, पूरन चन्द्र तिवारी, अजयमित्र सिंह बिष्ट, जंगबहादुर थापा, एल.के. पंत, प्रदीप जोशी एवं सी.पी. वर्मा ने सहयोग किया। वहीं आर्य समाज की ओर से प्रधान दिनेश तिवारी, मंत्री दयाकृष्ण काण्डपाल, गौरव भट्ट एवं मोहन सिंह रावत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शिविर के दौरान डॉ. विनोद तिवारी की टीम ने 250 से अधिक रोगियों की नेत्र जांच की तथा आवश्यकतानुसार औषधियां एवं चश्मे वितरित किए। शिविर को लेकर रोगियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर आयोजकों ने डॉ. विनोद तिवारी एवं उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा उच्च स्तरीय नेत्र चिकित्सा सेवाओं का लाभ आमजन को प्राप्त हुआ।
