जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस कार्यवाही
इसी क्रम में प्रभारी एसओजी निरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी व थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक- 05/01/2026 को एसओजी व सल्ट पुलिस टीम द्वारा नैल तिराहा के पास चैकिंग के दौरान सराईखेत की तरफ से आ रही सफेद रंग की आर्टिगा कार HR38AB9680 मे सवार 03 तीन युवकों विशाल सिंह उम्र0 21 वर्ष पुत्र चन्द्रभान सिंह निवासी-शिव विहार कॉलौनी चिल्किया, थाना-रामगनर जिला-नैनीताल, मौ0 अनस उम्र0 22 वर्ष पुत्र स्व अतीक हुसैन निवासी- तेली पुरा बड़ी मस्जिद के पास रामनगर थाना रामनगर जिला नैनीताल, मौ0 हासिम उम्र 21 वर्ष पुत्र स्व0 खलील अहमद निवासी- तेली पुरा रामनगर थाना रामनगर जिला नैनीताल कब्जे से कुल 51.950 Kg गांजा बरामद किया गया। तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में मु0अ0स0-01/26 धारा-8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। कार को सीज किया गया। कीमत- 12,98,750 रुपये है।
एसएसपी ने पुलिस टीम को किया पुरस्कृत
एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस टीम को 5 हजार रुपये के नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया है।
पुलिस टीम मैं शामिल
1. अपर उप निरीक्षक लखविन्दर सिंह-थाना सल्ट
2. अपर उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह-थाना सल्ट
3. हेड कानि0 राजकुमार-थाना सल्ट
4. हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार-एसओजी अल्मोड़ा
5. कांस्टेबल गणेश पाण्डे-एसओजी अल्मोड़ा