Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़

अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष, प्रसिद्ध होटल व्यवसायी एवं कपड़ा कारोबारी सुनील कुमार अग्रवाल (66) का मंगलवार सुबह गुरुग्राम में हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वे कुछ दिन पूर्व गुरुग्राम गए थे, जहां अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दिवंगत सुनील अग्रवाल के पुत्र शिवम अग्रवाल ने मुखाग्नि दी। वे अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
सुनील अग्रवाल एक मृदुभाषी, समाजसेवी एवं धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। वे पवन होटल अल्मोड़ा तथा प्यारे लाल ओमप्रकाश प्रतिष्ठान के स्वामी थे। साथ ही वे समन्वय परिवार, श्री करुणा जन कल्याण समिति, होटल एसोसिएशन, विवेकानंद विद्या मंदिर प्रबंधन समिति सहित अनेक सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे।
उनके निधन से अल्मोड़ा नगर में शोक की लहर है।
अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक, होटल एसोसिएशन, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, देवभूमि व्यापार प्रतिनिधि मंडल सहित अनेक सामाजिक, व्यापारिक एवं राजनीतिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
हिम शिखर परिवार ने भी दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।