जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा जनगणना-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जनपदवासियों से जनगणना के द्वितीय चरण में सक्रिय भागीदारी करने की अपील करते हुए 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन स्वगणना अनिवार्य रूप से पूरी करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपदवासी अपने परिवार का विवरण सही एवं पूर्ण रूप से दर्ज करें, ताकि जनगणना के आंकड़े सटीक और विश्वसनीय हो सकें। स्वगणना के लिए 16 से 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके तहत लोग अपने मोबाइल फोन अथवा कंप्यूटर के माध्यम से आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर घर बैठे परिवार का विवरण दर्ज कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन स्वगणना पूरी होने के बाद एक स्वगणना आईडी (SE ID) प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक है। जब जनगणना प्रगणक घर पहुंचें तो उन्हें यह आईडी उपलब्ध कराएं, जिससे दर्ज किए गए विवरण का सत्यापन किया जा सके।
जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि जनपद में 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य करेंगे। उन्होंने सभी जनपदवासियों से अपील की कि वे स्वगणना की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और घर पहुंचने वाले प्रगणकों को सही जानकारी उपलब्ध कराकर जनगणना कार्य में सहयोग कर
