जनतानामा न्यूज अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़
अल्मोड़ा, 23 जनवरी 2026 भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 23 जनवरी 2026 को प्रातः 09 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के पर्वतीय जनपदों में 23 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा एवं 2300 मीटर से अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
वर्तमान में जनपद अल्मोड़ा में हो रही वर्षा एवं बर्फबारी को दृष्टिगत रखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के हित में जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अल्मोड़ा अंशुल सिंह द्वारा 24 जनवरी 2026 को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार जनपद अल्मोड़ा अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्र 24 जनवरी 2026 को बंद रहेंगे।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, अल्मोड़ा को निर्देशित किया है कि आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
