जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा-सरकार जन- जन के द्वार कार्यक्रम के तहत सरकार एवं प्रशासन लगातार दूरस्थ गांव में जाकर जनता की समस्याओं के निराकरण करने का कार्य कर रहा है। इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ता भी दूरस्थ गांवो में जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं तथा उनके समाधान के प्रयास कर रहे हैं।इसी संबंध में पूर्व दर्जा मंत्री एवं भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक के प्रयास से हवालबाग विकासखंड के ग्राम सभा कुज्याडी़ में आज दिनांक 15-1-2026 को इन्डेन गैस पहुंची । इस अवसर पर ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर गैस का वाहन न आने के कारण उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, उन्होंने इस समस्या के समाधान हेतु पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक एवं राज्य सरकार व उपस्थित जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लगातार विकास खंडों में जनता की समस्याओं के समाधान हेतु बहुउद्देशीय शिविर लगाए जा रहे हैं जिनके माध्यम से लगाकर समस्याएं सुनी जा रही हैं और उनका समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का मुख्य उद्देश्य है कि प्रदेश सरकार द्वारा जो कल्याण कारी योजनाएं लोगों के लिए बनाई गई हैं उन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि हमारा एकमात्र लक्ष्य है कि केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ लेने से कोई भी वंचित न रहे। श्रीमती कुंडू ने कहा कि पूर्व दर्जा मंत्री व भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक द्वारा चौपाल लगातार ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान हेतु जो प्रयास किये जा रहे हैं वह बेहद सराहनीय व लोक कल्याणकारी हैं जिससे ग्राम वासियों को बहुत लाभ मिल रहा है उन कार्यक्रमों को आगे भी जारी रखा जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ मुख्य रूप से क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदकिशोर कांडपाल,जेष्ठ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह भोज, मटेला अघार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गौरव कांडपाल, राम सिंह रावत, प्रेम सिंह रावत, नारायण सिंह रावत, हिम्मत सिंह रावत, पान सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, सोनू रावत, पूर्व प्रधान राम सिंह रावत, महेंद्र सिंह रावत, मुन्नी देवी, भगवती देवी, माधवी देवी के अतिरिक्त इन्डेन गैस अल्मोड़ा के कर्मचारी गण उपस्थित थे।
