Fri. Feb 6th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

धौलछीना (अल्मोड़ा) भैंसियाछाना विकासखंड की बहुप्रतीक्षित “सपनों की उड़ान” ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को बीआरसी भवन धौलछीना में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी धीरेन्द्र कुमार पाठक, राजकीय इंटर कॉलेज धौलछीना के प्रधानाचार्य जितेंद्र मेहरा तथा संकुल समन्वयक उमेद सिंह मनराल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रतियोगिता में ब्लॉक की चारों न्याय पंचायतों से चयनित अभिभावकों और बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम से पूर्व सभी प्रतिभागियों का पंजीकरण किया गया तथा ब्लॉक समन्वयक हरीश ढैला ने प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
प्रतियोगिताओं के परिणाम



नींबू चम्मच दौड़
नीरू देवी (रा.प्रा.वि. नगरखान) प्रथम, दीपा पाण्डेय (धनचौरा) द्वितीय, सरिता नेगी (खांकरी) तृतीय।
कुर्सी दौड़
अनीता देवी (कुमौली) प्रथम, जानकी बिष्ट (भेटाडांगी) द्वितीय, सुनीता देवी (मंगलता) तृतीय।
रैम्प वॉक
नीशू देवी व कृतिका (खाटवे) प्रथम, ममता व अंजू देवी (कनारीछीना) द्वितीय, आरूषि व अनीता देवी (कुमौली) तृतीय।
नाटक प्रतियोगिता (निपुण/शिक्षा का अधिकार/उल्लास थीम)
जूनियर हाईस्कूल अलई (न्या.पं. पल्यू) विजेता, जूनियर हाईस्कूल खांकरी (न्या.पं. लिंगुणता) उपविजेता।
लोक वाद्ययंत्र
अंशुल व नन्दन राम (जूहा. चनोली) विजेता, प्रतीक व प्रियांशु प्रसाद (प्रा.वि. कुमौली) उपविजेता।
लोकगीत/लोक नृत्य
प्रा.वि. नगरखान विजेता, जूहा. मंगलता उपविजेता।
शैक्षिक स्टॉल
रुचि आर्या व पायल भोज (जूहा. सल्ला) विजेता, काजल व प्रियांशु आर्या (जूहा. अलई) उपविजेता।
उत्कृष्ट SMC पुरस्कार
राजेश्वरी देवी (जूहा. चन्द्रकोट) सम्मानित।
निर्णायक एवं सहयोग
प्रतियोगिताओं में हरि मेहता, नीति खेतवाल, दीपा बिष्ट, रमेश महरा, गोकुल दुर्गापाल, ललित मोहन लोहनी, गोविंद जोशी, पंकज नेगी, नन्दन सिंह कार्की, मीना शर्मा, अनिल जोशी, दीपिका बिष्ट, गोविन्द गैड़ा, चारु तिवारी सहित कई शिक्षकों ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
रजिस्ट्रेशन व अभिलेखीकरण में नीति खेतवाल, ललित मोहन लोहनी, चारु तिवारी और गोविन्द सिंह गैड़ा ने सहयोग किया।
भोजन व्यवस्था में राजेन्द्र नेगी, राजेन्द्र सिंह, खष्टी देवी, उर्मिला ह्यांकी, गीता बनकोटी व दीपिका बिष्ट का विशेष योगदान रहा।
संचालन व सम्मान
कार्यक्रम का संचालन हरीश ढैला, रमेश महरा और उमेद सिंह मनराल ने संयुक्त रूप से किया। भोजन के उपरांत विजयी प्रतिभागियों सहित सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
खण्ड शिक्षा अधिकारी हरीश रौतेला, उप शिक्षा अधिकारी प्रशांत चौहान सहित अन्य अधिकारियों व शिक्षकों ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। संयोजक हरीश ढैला ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी आगामी 9 फरवरी को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थिति
कार्यक्रम में धीरेन्द्र कुमार पाठक, जितेंद्र मेहरा, गणेश राज, गोकुल पाण्डेय, अंजलिका रानी, भावना रानी, गोविन्द जोशी, गोकुल दुर्गापाल, हरि मेहता, कंचना वर्मा, चारु चन्द्र तिवारी, गोविन्द सिंह गैड़ा, दीपू भट्ट सहित अनेक शिक्षक, अभिभावक व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।