जनतानामा न्यूज अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा आज 14 फरवरी को भैंसियाछाना ब्लॉक में उत्तराखंड क्रांति दल के युवा प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता युवा प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष रघुवर सिंह भाकुनी ने की।
बैठक में 19 फरवरी को यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी के अल्मोड़ा आगमन कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर अधिक से अधिक युवाओं को दल से जोड़ने पर विशेष ज़ोर दिया गया।
बैठक में उत्तराखंड क्रांति दल की मूल विचारधारा मूलनिवास 1950, राज्य की राजधानी पहाड़ के मध्य गैरसैंण में बनाए जाने, उत्तराखंड के युवाओं को 80 प्रतिशत रोजगार देने तथा पूरे प्रदेश में शराबबंदी जैसे प्रमुख मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया।
इस दौरान कई युवाओं एवं महिलाओं ने उत्तराखंड क्रांति दल की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने वालों में नरेंद्र सिंह बिष्ट, रवि सिंह, केदार सिंह, दीवान राम, शेर सिंह नेगी, गणेश राम, आनंद सिंह, पुष्पा देवी, दीपा देवी, हेमा देवी, ममता देवी, गीत देवी, पुष्पा नेगी, लक्ष्मी देवी सहित अन्य शामिल रहे।
बैठक में यूकेडी के ज़िला अध्यक्ष दिनेश जोशी, महिला ज़िला अध्यक्ष दीपा जोशी, केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी, युवा केंद्रीय संगठन मंत्री नरेंद्र सिंह, रवि नेगी, गणेश मसूनी, अभिषेक बिनौला सहित अनेक यूकेडी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक का उद्देश्य संगठन को मज़बूत करना तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
