Sun. Jun 21st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा। वरिष्ठ लोक गायक दीवान कनवाल के निधन पर सोबन सिंह जीना परिसर में शोक सभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों, कलाकारों और कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि ख्यातिप्राप्त रंगकर्मी और लोक गायक दीवान कनवाल के निधन से गीत-संगीत और लोक संस्कृति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उनका हमेशा महत्वपूर्ण सहयोग रहता था और उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
शोक सभा में डॉ. ममता पंत, डॉ. माया गोला, डॉ. बचन लाल, डॉ. ललित जोशी, डॉ. आशा शैली, देवकी देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने दिवंगत कलाकार को श्रद्धांजलि अर्पित की।